शिक्षक दिवस पर भदोही के इनारगांव में आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को करेंगे सम्बोधित
जे आर एस एन पब्लिक स्कूल में होगा कार्यक्रम
स्कूल की व्यवस्थापिका स्व. विमला देवी पाण्डेय की मूर्ति का भी करेंगे अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां तेजी पर
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आगामी 5सितम्बर को “शिक्षक दिवस “के अवसर पर पड़ोस के जनपद भदोही में आएंगे। उक्त जानकारी सपा के प्रयागराज जिले के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कार्यक्रम के आयोजक सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पाण्डेय के हवाले से देते हुए बताया है कि श्री अखिलेश यादव जी भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इनार गांव में स्थित जे. आर. एस एन. पब्लिक स्कूल में समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।तदुपरान्त स्कूल परिसर में स्थापित व्यवस्थापिका स्व. श्रीमती विमला देवी पाण्डेय जी की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे।
सपा प्रवक्ता श्री मधुर के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी 5सितम्बर को सुबह 11बजे प्राइवेट वायुयान से लखनऊ से रवाना होकर 11:40बजे बनारस हवाई अड्डे परपहुंचेंगे। वहां से प्राइवेट हेलीकाप्टर से 11:50पर चलकर दोपहर 12बजे इनारगांव हेलीपेड पर उतरेंगे। एक घंटे तक कार्यक्रम मेरहकर पुनः एक बजे हेलीकाप्टर द्वारा बनारस हवाई अड्डे पहुंचेगे और प्राइवेट वायुयान से लखनऊ के लिए वापस हो जायेंगे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने आज कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण करने केबाद बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आगमन पर उनके स्वागत कि तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एल सी डॉ मान सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप देने एवं जगह जगह बैठकें कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है। इस मौके पर सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश यादव, संजीव यादव, नन्दलाल यादव, दिनेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



