Latest
असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

फैक्ट्री का संचालन करने वाले दो अभियुक्त मौके से गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शंकरगढ़ पुलिस को लगातार अवैध असलाहा की तस्करी की जानकारी मिलती रही इसी दौरान तस्करों की मुखबिर की सूचना हुई जिस पर तत्परता से पुलिस की छापेमारी के दौरान असलहा बनाने वाला औजार और कई असलाहा और कारतूस बरामद किया बताया जाता है असलाहो को बनाकर यूपी के अलावा बाहर के प्रदेशों में सप्लाई किये जाते थे ।प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके के बिहारीया गांव में अपने घर के पीछे चलाता था । शंकरगढ़ थाने इलाके की पुलिस ने असलाहो के सौदागर और सलाह की फैक्ट्री को पकड़ा और विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।



