भगवान का पूजन कर विश्व से मानवताद्रोही शक्तियों के समूल उन्मूलन की प्रार्थना की- शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद

वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवम् भारत को “सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र ” बनाने हेतु जागरण अभियान के क्रम में बिहार के जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से प्रस्थान कर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचे। वाराणसी से पूज्य शंकराचार्य जी महाराज सड़क मार्ग से प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर, जालौन, झाँसी होते हुए म०प्र० के शिवपुरी जनपदान्तर्गत रामनगर स्थित श्री हनुमान मन्दिर में श्री हनुमान जी महाराज एवम् भूतभावन भगवान का पूजन कर विश्व से मानवताद्रोही शक्तियों के समूल उन्मूलन की प्रार्थना की । वाराणसी से लेकर शिवपुरी तक रास्ते में अनेक स्थानों पर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का सनातन धर्मावलम्बियों एवम् श्रद्धालुओं ने स्वागत-पूजन कर आशिर्वाद एवम् मार्गदर्शन प्राप्त किया । पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के साथ प्रतिनिधि मण्डल में स्वामी अखण्डानन्द तीर्थ जी महाराज, स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज, श्री प्रभाकर त्रिपाठी, ब्रह्मचारी नरेशानन्द जी हैं |



