VIDEO:दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली बैठक

प्रयागराज। प्रयागराज में जनवरी से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुम्भ 2019 की तैयारियों और कुम्भ के तहत शहर और मेला क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बिंदु वार समीक्षा बैठक प्रयागराज सर्किट हाउस में हुई ।
इस समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नागिरक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी , कमिश्नर, ADG पुलिस, IG रेंज सहित सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारी अपने अपने विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने कियाा। प्रधानमंत्री और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के कुम्भ मेले में होने वाले संभावित आगमन और डेड लाइन दिए जाने के बाद भी लगातार विकास के कार्यो के पिछड़ने के चलते इस समीक्षा बैठक को काफी अहम माना जा रहा है ।



