अंजना सिंह – अरशद शेख की फिल्म ”रब हमके मिला द हमार जान से” की शूटिंग लखनऊ में

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समीर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ”रब हमके मिला द हमार जान से” की शूटिंग आज से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो चुकी है ! इस फिल्म में पहलीबार हॉट केक अंजना सिंह के साथ नवोदित अभिनेता अरशद शेख मुख्य भूमिका में अभिनय करते नज़र आएंगे ! फिल्म की कहानी पूरी तरह रोमांटिक है जिस में कुल आठ गाने है ! इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में लगातार एक माह तक की जाएगी !
इस फिल्म के निर्माता समीर फिल्म प्रोडक्शन ,निर्देशक हेमताज अली , प्रोजेक्ट डिजायनर महमूद आलम ,संगीत मधुकर आनंद ,कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे, फाइट प्रदीप खड़का , छायांकन प्रमोद पांडेय ,लाइन प्रोडूसर शेख अब्दुल्लाह खालिद और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है !
इस फिल्म के मुख्य कलाकार है – अंजना सिंह ,अरशद शेख ,अयाज़ खान, मनोज टाइगर,संजय वर्मा ,अनूप अरोरा और सोनिया मिश्रा है !



