प्रदेश

प्रियंका गांधी होंगी फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ?

फूलपुर। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मामले में बुधवार को हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रियंका गांधी के नाम पर सहमति बनी। इस दौरान बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है।  बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

कांग्रेस के लिए ये सीट इसलिए और भी अहम मानी जाती है क्योंकि फूलपुर लोकसभा सीट का देश के राजनैतिक इतिहास में खासा महत्व है। इस सीट से ही देश के पहली बार प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने जीत दर्ज की। इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर वीपी सिंह भी जीते थे. वे भी बाद में देश के प्रधानमंत्री बने।

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का मुद्दा उठा. इस दौरान बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा।अब पार्टी की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को प्रियंका के नाम का प्रस्ताव भेजा जाएग। बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। अब इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान आखिरी फैसला लेगा।

बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 11 मार्च को होना है. इसके लिए पर्चे 20 फरवरी तक दाखिल किये जाएंगे। कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button