Latest

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी के सबसे पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के श्रमजीवी पत्रकारों के संगठन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब,प्रयागराज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।इस अवसर पर शहीदों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।क्लब के सदस्यों ने शोसल डिस्टनसिंग का ख्याल रख कर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक जी ने प्रयागराज के शहीदों के बारे में उपस्थित सदस्यों को बताया।इस पावन पर्व पर क्लब के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने क्लब में शामिल होने वाले नए सदस्यों मनीष कुमार,विवेक पांडेय,अजीत सिंह और आशीष पांडेय को क्लब की ओर से सम्मानित किया।इस अवसर पर कोर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य संदीप तिवारी ने क्लब को मजबूत किये जाने पर बल देते हुए क्लब के क्रिया कलापों के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर क्लब के सचिव रितेश सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button