Latest

मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में किया झण्डारोहण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर में झण्डारोहण किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। बहुत ही संघर्ष, त्याग एवं बलिदान के बाद आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों एवं वीर बलिदानियों ने जो सपना देखा था, उसको साकार करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जो भी जहां भी जिस पद पर या जिस किसी भी कार्य में लगा है, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक, ईमानदारी एवं लगन से निर्वहन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करायें। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के लिए यहीं सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति न्याय की आशा में आता है। हम सबका दायित्व है कि ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ उसकी समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार ‘‘सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करते हुए पात्र लोगो को लाभान्वित करायें। मण्डलायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी से हम सबकों मिलकर लड़ना है साथ ही साथ आर्थिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाये, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा इस सम्बंध में निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन-श्री भगवान शरण तथा आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button