देशसंत समागम

भोर में विद्युत विभाग का छापा कई मोहल्लों में की गई चेकिंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बिजली विभाग की टीम व विजिलेंस की टीम द्वारा तड़के भोर में मुट्ठीगंज, मालवीय नगर, हटिया, बलुवाघाट, कटघर, कृष्णा नगर आदि जगहों जगहों पर छापा मार कर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 100 उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई ।जिसमें कुल 21 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध तरीके से कटिया मारकर विद्युत चोरी पाए जाने पर भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 में एंटी पावर थेफ्ट थाना प्रयागराज में FIR दर्ज करवाया गया। मौके पर बिना संयोजन चोरी से लाज चलते पाए जाने पर कृष्णा नगर में संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई साथ ही साथ कई जगहों पर अवैध तरीको से घरेलू कनेक्शन होने के बावजूद कटिया से एसी चलते पाया गया जिनके खिलाफ मौके पीआर टीम द्वारा FIR दर्ज करवा दिया गया। साथ ही एक बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की मीटर चेंज करवा कर बाहर लगवाया गया। टीम में नितिन बरनवाल उपखंड अधिकारी, राजकुमार सिंह वाह रे तिवारी अवर अभियंता तथा प्रवर्तन दल की टीम में इंस्पेक्टर महेंद्र महेंद्र कुमार व अवर अभियंता आनंद पांडे के साथ टीम मौजूद रही। आगे इस प्रति कार्रवाई आने वाले दिनों में चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button