लाऊड स्पीकर बजाने को लेकर मारपीट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। साउंड बजाने को लेकर कई जगह मारपीट और झड़प की घटनाएं हुई हैं।
अल्लापुर में दो पक्षों में मारपीट, कई जगह मारपीट की छिटपुट घटनाएं
पुलिस का कहना है शराब के नशे में युवकों के बीच आपस में मारपीट हुई थी। मिश्रित आबादी वाले इलाके में विशेष चौकसी भी बरती जा रही है मगर नशे में धुत हुलियारे हुड़दंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते कई जगह छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।
होली के आज दूसरे दिन मंगलवार को भी मनाई जा रही है। साउंड, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर आज सुबह कुछ जगहों पर मारपीट व झड़प हो गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाते हुए दोबारा झगड़ा होने पर साउंड बंद कराने के लिए कहा तो सभी मान गए। पुलिस का कहना है शराब के नशे में युवकों के बीच आपस में मारपीट हुई थी। यूं तो होली पर हुड़दंग करने और अराजकतत्वों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाके में विशेष चौकसी भी बरती जा रही है मगर नशे में धुत हुलियारे हुड़दंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते कई जगह छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।
मंगलवार की सुबह जार्जटाउन के अल्लापुर मोहल्ले में साउंड बजाने को लेकर दो पक्षों में तकरार हो गई।
देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी, यह देख घर में मौजूद महिलाएं भी बाहर आ गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को संभाला। वहीं अतरसुइया के ककरहाघाट के पास भी कुछ युवकों के बीच लाउडस्पीकर पर पानी पडऩे के बाद झगड़ा हो गया। मारपीट शुरू होते ही किसी ने पुलिस को खबर दे दी, तब तक वहां डायल 112 की पीआरवी पहुंच गई।



