चोरी का आरोपी गिरफ्तार
उतरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उतरांव थाना क्षेत्र मोतिहा डिग्री कालेज से15 जून को हुई मोबाइल चोरी की घटना के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुशार उसके द्वारा की गयी चोरी सेमसंग कंपनी की गलेक्सि ऍम 31भी बरामद कर लिया गया है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जिले के पुलिस अफसरों को अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने मुखबीर की खास सुचना पर मोतिहा से मुकदमा 185/21धारा 380 के अभियुक्त बालअपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गिरफ्तार आरोपी द्वारा चोरी की घटना रात्रि में कारित की गयी थी जिसपर उसेके खिलाफ 457/411की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना पुलिस ने आगे की कार्यवाही पूरा करने के बाद कोर्ट में भेजा गया ।पकड़े गये आरोपी की अपराधिक् इतिहास पूर्व में दुष्कर्म तथा अन्य कई धाराओं में मामले दर्ज है। आरोपी को पकड़ने में एसआई चन्द्रपाल सिंह हेड कांस्टेबल भानु प्रताप शुक्ला कास्टेबल नीरज यादव का सहयोग रहा।




