Latest

प्रधान ने बीडीओ मांडा के आदेश को किया दरकिनार

मांडा,पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मांडा ब्लॉक के नेवढ़िया बयालिश गांव में सड़क पर जलजमाव व नाली बनवाने के लिए ग्रामीणों ने आइजीआरस व बीडीओ मांडा को लिखित शिकायत देकर सड़क बनवाने की मांग की थी जिस पर बीडीओ मांडा आरबी यादव ने मौके पर जा कर जांच कर प्रधान नेवढ़िया बयालिश को तत्काल सड़क की मरम्तीकरण व नाली बनवाने को निर्देश दिया था लगभग कुछ दिनों बाद प्रधान ने 400 मीटर की सड़क पर लगभग दो ट्राली मोरम तो गिरवा दिया लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रही जबकी ग्राम विकास अधिकारी नेवढ़िया बयालिश खेमराज ने बताया की मोरम लगभग 10 ट्राली सड़क पर पड़ा हुआ है और उक्त स्थान पर जगह ना होने के कारण नाली का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता जबकी नेवढ़िया बयालिश गांव के बारी पुर मोहल्ले में रहने वाले अजय शुक्ला ने कहाँ की यहाँ लगभग दो टार्ली मोरम में 400 मीटर की सड़क पर पूरा कर दिया गया अगर सूत्रों की माने तो जमीनी हकीकत में तो सिर्फ दो टार्ली मोरम दिख रही लेकिन कागजों पर कुछ और ही होगा बड़ी बात तो यह भी यह की बीडीओ मांडा के निर्देश का पालन भी प्रधान नहीं कर रहे हैं शिकायत मिलने के कुछ दिन बाद बीडीओ मांडा आरबी यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच तो कर लिए और प्रधान को दिशा निर्देश भी दे दिए तत्काल सड़क की मरम्मत के साथ नाली का निर्माण कार्य कराया जाए जबकी सड़क व नाली बनवाने के लिए कई बार आईजीआरस पर व बीडीओ मांडा को भी शिकायत की गई लेकिन मजे की बात तो यह है की बीडीओ मांडा के आदेश का भी प्रधान ने पालन नहीं किया उक्त मामले में गांव के अजय शुक्ला ने बताया कि सड़क पर मोरम लगभग दो टार्ली में पूरा कार्य कर दिया गया है जबकि कागजों में कुछ और ही सूत्रों की माने तो ब्लॉक के अधिकारियों की मिलीभगत से मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button