राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक


पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज चाका ब्लाक यमुनापार के अध्यक्ष श्री रामबरन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामबरन ने लोगों को मास्क बाटते हुए कहा कि आज कोरोना महामारी ने एक विकराल रूप ले लिया है जिससे लोगों की रोज मौत हो रही है। उत्तर प्रदेश में दो कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना से मौत हो चुकी है, इसके अलावा डॉक्टर, पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों की भी जान जा चुकी है। इसलिए लोगों को इस महामारी से बचने के लिए लगातार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी चाहिए साथ ही किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह पर यदि जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं। लोग मास्क को पुलिस के डर से नहीं बल्कि कोरोना से अपनी सुरक्षा के लिए अवश्य लगाएं और हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें, सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल करते रहे इसी से लोगों की जान बच सकती है। अभी तक कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन नहीं बन पायी है इसलिए सतर्कता और जागरूकता ही इसका बचाव है। इस वैश्विक महामारी से सामूहिक प्रयास द्वारा ही लड़ और जीत सकते हैं।
इस जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम बरन, प्रियांशु आर्य, राम मूरत, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह,अंकित भारतीय, मोहित सरोज,आशीष वर्मा, उद्धव कुमार, अभिषेक कुमार, हिमांशु पाल, रवि आदि उपस्थित रहे।



