Latest

मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रयागराज में हर्ष की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति परंपरा के संवाहक माननीय, मनोज सिन्हा को संस्कृति परंपराओं मान्यताओं का उद्गगम स्थल, बाबा बर्फानी,माता वैष्णों देवी का क्षेत्र, पूज्य आदि शंकराचार्य, ऋषि मुनियों की तपस्थली, जम्मू कश्मीर का महामहिम उपराज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह गृहमंत्री के चयन को सर्वोत्तम कहां है जाना चाहिए ।लहुरी काशी गाजीपुर के विकास में आपका सबसे बड़ा योगदान है ।उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े हुए जिले में कभी गिनती हुआ करती थी मनोज सिन्हा के सांसद बनने व रेल राज्य मंत्री बनने पर गाजीपुर आज विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ ऐसे ऊर्जावान मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ईमानदार स्वच्छ छवि और सक्षम नेता को आज जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया बनाए जाने पर हम अपनी तरफ से शुभकामना प्रेषित करते हैं । सभी को हृदय से आभार व्यक्त करते हैं रजनीकांत श्रीवास्तव संतोष सिंह जनार्दन शुक्ला कविंदर राय अजय श्रीवास्तव शशि शर्मा पवन श्रीवास्तव अजय पंडित रतन कुमार शर्मा सिद्धार्थ सिंह अवनीस श्रीवास्तव रवि शुक्ला विजयलक्ष्मी पांडे पप्पू चौबे देवेंद्र तिवारी दीपक सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button