Latest

क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 हाई टेक चोरों को किया गिराफ्तार

लग्ज़री गाड़ियों को मिंटो में लॉक खोल कर उड़ा लेते थे

(अनन्त पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 ऐसे हाई टेक चोरों को गिराफ्तार किया है । जो लग्ज़री गाड़ियों को मिंटो में लॉक खोल कर उड़ा लेते थे। पकड़े गए लोगो के पास से इलेक्ट्रनिक डिवाईस और 6 लग्ज़री कार भी बरामद हुई है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े रामू उर्फ राजकुमार मोहम्मद साद, प्रेम कुमार, मो0 मैनुद्दीन सुनीत कुणाल सिवान बिहार के ये 5 लोग इतने शातिर है । कि लग्ज़री कारो के शीशे पर टेप चिपका कर उसे काट देते है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस का इस्तेमाल करके गाड़ी का लॉक खोलते और मास्टर की से उसे स्टार्ट करके लेकर रफू चक्कर हो जाते। एसओजी नारकोटिक्स महावीर सिंह और सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह ,एसओजी गंगा पार के प्रभारी मनोज सिंह लग्ज़री गाड़ियों को चुराने वाले गैंग के पीछे पड़ी थी । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट इलाके में घेरा बंदी करके इन पांचों चोरों को पकड़ लिया। पूछ ताछ में इन लोगो ने गाड़ियों को चुराने का तरीका और उसे बेचने का पूरा जुगाड़ पुलिस को बता दिया। इन लोगो की निशानदेही पर पुलिस ने 6 बड़ी लग्ज़री गाड़िया भी चोरी की बरामद कर ली। पकड़े गए लोगो का आपराधिक इतिहास है । और कई शहरों में इनका नेटवर्क फैला हुआ है।

Related Articles

Back to top button