Latest
बीएसए को अवमानना नोटिस

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें आदेश के पालन का एक और अवसर देते अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी भी दी है कि आदेश का अनुपालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने मुमताज बेगम की अवमानना याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर 2020 के आदेश का अनुपालन करने के लिए बीएसए को कई बार प्रत्यावेदन दिया गया लेकिन उन्होंने अनुपालन नहीं किया। इस पर यह अवमानना याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने बीएसए को नोटिस जारी करते हुए आदेश के अनुपालन का एक और अवसर दिया है।




