गंगा घाट पर लक्ष्य ज्योति अर्पण कर गंगा जी से की प्रार्थना


पूरे विश्व में छाई हुई कोरोना रुपी महामारी से शांति एवं देश के उन्नति के लिए किया गया प्रार्थना
देश के उन्नति के लिए कार्य करें तभी हमारा देश विश्वगुरु बन सकता है- स्वामी महेशाश्रम जी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ मास के समापन के अवसर पर श्री नागेश्वर धाम अन्नक्षेत्र दण्डी स्वामी नगर से अखिल भारतीय दंण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक, श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के तत्वावधान में लक्ष्य दिप ज्योति यात्रा निकाला गया । जिसमें हजारों की संख्या में दण्डी स्वामी एवं भक्त समाज सामिल हो कर हरिश्चंद्र मार्ग गंगा घाट पर लक्ष्य ज्योति अर्पण की,और गंगा जी से प्रार्थना करते हुए पूरे विश्व में छाई हुई कोरोना रुपी महामारी से शांति एवं पूरे देश में सामाजिक एकता एवं देश के उन्नति के लिए प्रार्थना किया गया स्वामी महेशाश्रम जी ने बताया की देश की एकता एवं अखंडता ही देश के उन्नति का साधन है इस लिए हम सभी जातिवाद मजहब बाद को मिटा कर आपसी भाई चारा स्थापित करते हुए वैदिक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए देश के उन्नति के लिए कार्य करें तभी हमारा देश विश्वगुरु बन सकता है, इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष, स्वामी देवेन्द्रानन्द जी, महामंत्री शंकराश्रम जी महाराज, संगठन मंत्री शास्त्री स्वामी सहित हजारों के संख्या में संत एवं कल्पवासी ज्योति अर्पण कर गंगा जी से प्रार्थना की




