Latest

कोर्स से हटाए गया कांग्रेस के इतिहास को लेकर बिफरे कांग्रेसी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण के नाम पर 9, 10 ,11, 12 कक्षाओं के पाठक्रम में कई गई 30 प्रतिशत कटौती में कांग्रेस के इतिहास को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधि मण्डल शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उप दिव्यकान्त शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर पुरजोर विरोध करते हुए हटाये गये महत्वपूर्ण हिस्सो को जोड़ने की मांग की। नेता सदन मुकुन्द तिवारी का कहना था की योगी सरकार के इशारे पर इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए आज़ादी के महानायकों का अपमान है। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय सिंह का कहना था कि यूपी बोर्ड के छात्रों के साथ एक तरह का छलावा है इससे बच्चो में पुराने इतिहास जानने की जो ललक थी उसे समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जिसका पुरजोर विरोध अनवरत जारी रहेगा। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि छात्र छात्राओं को स्वर्णिम इतिहास पढ़ने से वंचित किया जा रहा है।

ज्ञापन देने वालो में: नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, अजय सिंह, प्रेमकांत त्रिपाठी, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, अजय भारती, जयप्रकाश तिवारी, रविन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button