विजय है ये नहीं हमारी, जीत है आप सबकी, विधायक बने जो हम हैं प्रीत है आप सबकी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चुनाव जीतने पर जनता से आभार व्यक्त करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए उन्होंने जो काम किया 2022 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार उसी काम का प्रभाव है। भाजपा का संकल्प पत्र पूरा हुआ है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के एक – एक देवतुल्य कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का बारंबार शुक्रिया अदा करता हूं। सौ सौ बार धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने इस बार 98,000 से ज्यादा वोट देकर फिर से मुझे विधायक चुना। उनका जिंदगी भर आभारी रहूंगा। चुनाव दर चुनाव 34,846 वोट से राजनीति शुरू हुई थी। उसके बाद 43,000, फिर 93000 और अब 98000 से अधिक वोट देकर विधायक बनाया है।
इस जीत के लिए मुख्यमंत्री को भी प्रणाम है। जब से राजनीति में आया हूं तब से लगातार चुनाव दर चुनाव वोट बढ़ता ही जा रहा है। साथ अगर यूं ही रहा तो काम अच्छा करेंगे आपके लिए जिए हैं आपके लिए मरेंगे। मंत्री नंदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता ने फिर एक बार भाजपा सरकार बनाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्य पर मुहर लगाने का काम किया है। मंत्री नंदी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 87963 घर हैं जिनमें 73139 घरों में उनका वन टू वन संपर्क है। जनमानस ने आशीर्वाद देकर यह दिखाने का काम किया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि मतदाताओं द्वारा दिया गया एक एक वोट उनके ऊपर कर्ज है। विकास कार्यों को करा कर, सुख दुख में अपनी हाजिरी लगा कर वे इस कर्ज को आजीवन उतरने का प्रयास करेंगे। मंत्री नन्दी को मिले 97,487 वोट सपा प्रत्याशी रईस शुक्ला को मिले 71,070 वोट, पोस्टल वोट 300 पड़ी और जीत का अंतर 26,770 वोट का था।



