प्रयागराज। श्री नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र सेक्टर 5 में प्रवचन करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा आज का मनुष्य अपनी अनैतिक इक्छावों के कारण पतन के मार्ग पर अग्रसर हो उसके जीवन में सुधार का मार्ग बन्द हो जाता है ।

और वह जीवन प्रयत्न सुख के खोज में भटकता रहता है जिस राज का राजा धर्मात्मा होता है और प्रजा कर्मशील होती है वही राज्य समृधिशाली एवं विश्व के लिए पथ प्रदर्शक होता महाराज जी ने वर्तमान के राजनीति का अवलोकन करते हुए बताया की आज के प्रधानमंत्री सम्पुर्ण विश्व में भारतीय सम्भुता के निमित्त अपने आप को समर्पित करते हूए कार्य करते हुए दिख रहे है धर्म शास्त्र में ऐसे ही राजा को प्रजापालन कें रुप में दर्शाया गया है।



