Latest

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज एवं प्रसिद्ध तबला वादक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव का निधन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l नगर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं पद्म श्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज जी एवं प्रसिद्ध तबला वादक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया l
उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में दो प्रसिद्ध संगीतकारों का जाना प्रयागराज के संगीत प्रेमियों के लिए गहरा आघात है, इस दुख की घड़ी में प्रयागराज के समस्त संगीतकारों ने दोनों महान विभूतियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें यह प्रार्थना की l

Related Articles

Back to top button