करो या मरो “की तर्ज पर 2022 के चुनाव में 351 सीटों का लक्ष्य बना बूथ स्तर तक मजबूती से जुटेगी सपा, अखिलेश यादव ने किया आगाज

9 अगस्त क्रांति दिवस पर श्री अखिलेश यादव ने किया आह्वाहन, जनता के नाम जारी किया डिजिटल पत्र –
अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में घर- घर, जन- जन तक संदेश पहुंचाएंगे सपाई-
सपा नेता नरेंद्र सिंह ने आज प्रयागराज में, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों,सामाजिक हस्तियों,विचारकों, व्यापारियों आदि को “अगस्त क्रांति की समाजवादी दशा “ नामक पत्र सौंपकर मांगा समर्थन –
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) । आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में समाजवादीपार्टी “लक्ष्य 351 सीटें “ लेकर बूथ स्तर पर करो या मरो की तर्ज पर पूरी मजबूती के साथ जुटेगी । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गत 9 अगस्त को प्रदेश की जनता के नाम जारी डिजिटल पत्र में कहा है कि जिस तरह से भारत को अंग्रेजी सत्ता के चंगुल से मुक्त कराने के लिए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी ने 9 अगस्त को करो या मरो का नारा देकर देश के किसानों, नौजवानों, छात्रों, शिक्षकों, नरेशों, सरकारी कर्मचारियों सहित सभी का आह्वान किया था उसी तर्ज पर सपा बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जुटेगी ।
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने डिजिटल पत्र को छपवा कर आज शहर के कई नामचीन बुद्धिजीवियों, सामाजिक हस्तियों, व्यापारियों आदि को सौंप कर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन की अपील की है ।
“अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा “पत्रक उच्च न्यायालय के नामचीन अधिवक्ता श्री सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी एडवोकेट, मजदूर नेता श्री के. के. तिवारी, नैनी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री श्री राकेश नारायण हजेला, जगराम स्वीट हाउस के मालिक आदि को सौंपकर सपा के समर्थन की अपील की l इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर के पत्रक बांट कर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की ।
सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है l तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही राश्ता सुझाया है l
अभियान में शामिल पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान हैं l उन्होने आगामी 2022 में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग से अपील की है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है l
सपा प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी डिजिटल पत्र को पार्टी जनों द्वारा आम जनमानस में भेज कर भी नेतृत्व के संदेश को प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है l
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री हाजी परवेज अहमद, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,दान बहादुर मधुर, मो अस्करी, डॉ मानसिंह यादव, एस पी सिंह पटेल, आर. एन. यादव, संतलाल वर्मा, हिमांशु सिंह, आदि नेतागण मौजूद रहे l



