Latest

नैनी से चित्रकूट जेल पहुंचे विधायक विजय मिश्रा प्रयागराज के जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा को नैनी सेंट्रल जेल से जिला कारागार चित्रकूट भेज दिया गया है। उन्हें प्रयागराज के जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार की शाम साढ़े छह बजे जिला कारागार चित्रकूट स्थानांतरित कर दिया गया। विदित हो कि उन्हें एक दिन पहले रविवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भदोही से नैनी जेल में निरुद्ध किया गया था। इस दौरान उन्हें नैनी जेल के अंदर बने पुराने महिला बैरक में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। डीआईजी जेल बीआर वर्मा ने बताया कि विजय मिश्रा को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर चित्रकूट स्थानांतरित कर दिया गया।
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान पर कब्जा, फर्म हड़पने, जान से मारने की धमकी देने और चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान रामलली रहस्यमय परिस्थिति में अल्लापुर से गायब हो गईं और उनके गनर ने पुलिस को इस आशय की सूचना दी। दूसरी ओर मध्य प्रदेश पुलिस ने विजय मिश्र को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button