Latest

परीक्षार्थियों से मांगा तीन शहरों का विकल्प

आरओ-एआरओ-2016 प्रारंभिक परीक्षा 13 को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह परीक्षा आगामी 13 सितंबर को प्रयागराज सहित प्रदेश के 17 जिलों में आयोजित होनी है। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए सूबे के 17 जिलों में से किन्ही तीन का विकल्प मांगा है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपनी सहूलियत के मुताबिक इनमें से किन्हीं तीन का चयन कर उसे आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर निर्धारित स्थान पर दर्ज कर दें। इसके लिए परीक्षार्थियों को 25 अगस्त तक की मोहलत दी गई है।
अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए विकल्प के आधार पर परीक्षा के लिए जिला आवंटित किया जाना आयोग के लिए बाध्यकारी नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों की ओर से जिले के विकल्प का दावा नहीं किया जाएगा उन्हें आयोग की ओर से स्वविवेकानुसार केंद्र का आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली और वाराणसी में होनी है।

Related Articles

Back to top button