युवा कॉंग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग राज में उत्तर प्रदेश युवा कॉंग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे और राष्ट्रीय सचिव तनु यादव जी का प्रयाग राज में आज आगमन पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जिला कार्यालय ले जाया गया , उससे पहले उनका हाई कोर्ट के पास युवाओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यालय मे सभी विधानसभा के और जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। और आगे की कमेटी विस्तार के लिए चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कई युवाओ को सदस्यता दिलाई ।
जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे करछना के डी पी त्रिपाठी जी व RSS के यादवेंद्र यादव जो कि फूलपुर के निवासी हैं, फूलपुर के ही RML विधालय के प्रबंधक पिंटू पटेल, अधिवक्ता अंकित पांडे, प्रशांत शुक्ला , हिमांशु केसरवानी,
करछना से सुभम शुक्ला और उनकी टीम, योगेन्द्र कुमार, पवन शर्मा, सीएमपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी करन सिंह परिहार, मेजा से संतोष कुमार, गोलू और अन्य लोगों ने माला फूल से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने युवाओ की भीड़ देखकर प्रसन्नता जाहिर की और साथ ही कहा कि ये भीड़ जनता के कामों के लिए तैयार रहना चाहिए।
राष्ट्रीय सचिव तनु यादव ने संगठन मे युवाओ को 2022 में तैयारी की बात की । साथ ही राजीव गांधी सामन्य ज्ञान प्रतियोगिता जो कि ऑनलाइन होगी, उस पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने किया । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष NSUI अभिनव तिवारी, सचिव शेष ओझा, गंगा पार अध्यक्ष जीशान अहमद ,जिला उपाध्यक्ष वरुण मिश्रा, प्रांजल केसरवानी, धीरेन्द्र पांडे, रिषभ शुक्ला, धीरज मिश्रा, आरिफ बाबा, हर्षित सिंह, हिमांशु आदि साथी उपस्थित थे बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव वाराणसी मीटिंग के लिए रवाना हो गई।




