मांडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

175 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मांडा
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने गुरुवार को क्षेत्र के महेवा कला इलाके से मुखबिरी की सूचना पर छापेमारी कर दर्जनों लहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए और एक मोटरसाइकिल भी सीज कर दिया। वहीं मौके से अभियुक्त पिंटू सोनकर पुत्र संगम लाल व कांति देवी पत्नी संगम लाल को मौके से गिरफ्तार किया और अबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। वहीं पुलिस की मानें तो तीन अभियुक्त अर्जुन, रिंकू, संतोष मौके से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। इस दौरान पुलिस की छापेमारी 175 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के 15 उपकरण, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बता दें कि मांडा पुलिस की उक्त कार्यवाही को लेकर अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से रहे मांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय एसएसआई संजय भारद्वाज दरोगा संतोष कुमार सिंह दरोगा मनोज कुमार सिंह दरोगा आनंद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव वाहिद खां कांस्टेबल केहरी सिंह रबी सिंह रामबहाल प्रसाद छत्रपाल सिंह प्रमोद यादव गोपाल सिंह चाहर महिला कांस्टेबल इन्दु शिवांगी शुक्ला खुशबू तिवारी ज्योति गौतम कांस्टेबल संतोष सिंह आदि रहे।




