Latest

कोरोना के 293 नए मामले, चार की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की दैनिक रफ्तार अब तीन सौ के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को जहां 24 घंटे के दौरान जिले में 293 नए कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए, वहीं कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हो गई। कोरोना से मरने वाले सभी चार मरीज पहले से एसआरएन के कोविड अस्पताल में भर्ती थे। इनमें तीन जिले के रहने वाले थे जबकि एक बुजुर्ग जौनपुर का था। बहरिया के 25 वर्षीय युवक, मुंडेरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, मऊआइमा की रहने वाली 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला और जौनपुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने गुरूवार को दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button