Latest

पंचायती अखाड़ा निर्मल के संस्थापक एवं प्रथम महन्त मान 1008 सन्त बाबा मेहताब सिंह महाराज की सालाना याद बडी धूमधाम से मनाया

 

संन्तो का टिका अर्चन माल्यार्पण कर स्वागत किया।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचायती अखाड़ा निर्मल के संस्थापक एवं प्रथम महन्त मान 1008 सन्त बाबा मेहताब सिंह महाराज की सालाना याद आज कीडगंज अखाड़ा मे बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे प्रांत से पूजन अर्चन किर्तन के साथ सभी अखाड़ा के संन्त महन्त के आगमन पर अखाड़े के महन्त देवेन्द्र सिंह शास्त्री ने सभी संन्तो का टिका अर्चन माल्यार्पण कर स्वागत करते किया। इसके उपरांत विसाल भंडारे मे प्रसाद के लिए आमंत्रित किया जिसमें सन्त महन्त के साथ शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । उपस्थित सन्तो मे पंचायती महानिरवाणी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी निरन्जनी अखाड़ा के सचिव ओम्कार गिरी बागम्बरी के आनन्द गिरि महाराज आनन्द अखाड़ा के राजेश्वरा नन्द सरस्वती जूना अखाड़ा के पुष्कर गिरी महराज बडा उदासीन अखाड़ा के जगतार मुनि व्यास मुनि शिवानन्द महराज निर्मल अखाड़ा के मुखिया लक्ष्मण सिंह शास्त्री हरिद्वार के हर भजन सिंह मिर्जापुर के आशा सिंह नि0अ0 के सहज देव सिंह ग्यान दास के विवेक भारती निर्मोही अना अखाड़ा के राकेश दास ,के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग के अलावा नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगाई स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दुकानजी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button