Latest

इविवि: 23 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह गुरुवार को देर शाम अचानक स्थगित कर दिया गया है। दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को आफलाइन मोड में प्रस्तावित था। इसमें सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को पदक और डिग्री दिया जाना था। इसके अलावा गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही पहली बार मेघनाद साहा अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड भी देने का फैसला लिया गया था। विशिष्ट अतिथि यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह को शामिल होना था। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आशीष चौहान को भी शामिल होना था। समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं थीं। इविवि पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की व्यस्तता के चलते समारोह स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button