श्री दारागंज रामलीला कमेटी एवं कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण वध
श्री दारागंज रामलीला कमेटी एवं कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण वध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की प्राचीन दो रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण वध अलोपी बाग लीला ग्राउंड पर संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान की सवारी श्रृंगार भवन से निकलकर जीटी रोड होते हुए लीला ग्राउंड पर पहुंची दूसरी तरफ कटरा रामलीला कमेटी के प्रभु श्री राम रथ पर गाजे बजे के साथ अलोपी बाग लीला ग्राउंड पर पहुंची। जहां व्यास पीठ पर विराजमान लीला संयोजक पंडित सियाराम शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम दोनों सेना में घनघोर युद्ध हुआ।
युद्ध में दोनों रामलीला कमेटी के प्रभु श्री राम रावण के वध हेतु युद्ध लड़ते
युद्ध में दोनों रामलीला कमेटी के प्रभु श्री राम रावण के वध हेतु युद्ध लड़ते हैं ।किंतु अंतिम समय पर कटरा रामलीला कमेटी के प्रभु श्री राम अपना कदम खींच लेते हैं ।और दारागंज के प्रभु श्री राम के तीर मारते ही रावण धु धु करके जल उठा। और उसमें लगी आतिशबाजी में विस्फोट होने लगा। इसको देखकर उपस्थित दोनों कमेटी के सदस्यों ने जय श्री राम का उद्घोष किया। रावण वध के उपरांत दोनों रामलीला कमेटी के सदस्यों ने गले मिलकर जय श्री राम के नाले लगाएं। दोनों कमेटी के अध्यक्ष ने लीला ग्राउंड पर अतिक्रमण के कारणऔर उनके बेहतरीन आयोजन ना कर पाने का खेद व्यक्त किया।
ब्रम्ह हत्या के पाप से मुक्ति हेतु दर्शन पूजन
लीला ग्राउंड से निकलकर दोनों कमेटी मां अलोप संकरी के दरबार में पहुंची। जहां ब्रम्ह हत्या के पाप से मुक्ति हेतु दर्शन पूजन करने के पश्चात दोनों कमेटी अपने निर्धारित मार्ग से वापस लौटी। कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने बताया कि, आगामी 29 तारीख को भरत मिलाप से इस वर्ष के आयोजन का समापन होग उक्त अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, न्याय मूर्ति जनार्दन सिंह, दारागंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव ,महामंत्री जितेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, राजू पत्रकार, हीरालाल यादव ,विजय सोनकर, सखन यादव, राहुल यादव, ठाकुर रंजन सिंह, विक्कू निषाद ,पच्चू यादव ,संजय पाठक, विनोद यादव, गोलू चौरसिया, पवन यादव के साथ कटरा रामलीला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



