सिविल लाइंस अखिल भारती महिला उद्योग व्यापार मंडल, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, की वर्चुअल बैठक संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइंस अखिल भारती महिला उद्योग व्यापार मंडल, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, की वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई ।इस बैठक में कमेटी का गठन और विस्तार किया गया।
बैठक में अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी और महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल की संस्तुति से आज किया गया।
महिला महामंत्री पल्लवी अरोड़ा उपाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, सविता सेठ, रागिनी चंदेल, रंजना मिश्रा सचिव ज्योति यादव निहारिका सेठ ,कीर्ति जयसवाल ,असरा नवाज, अकीमा मेहरोत्रा कोषाध्यक्ष लकी श्रीवास्तव वरिष्ठ सलाहकार -हिना खान, डॉ वंदना बंसल ,डॉक्टर उमा जयसवाल, रश्मि लांबा को मनोनीत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि जल कर, एवं गृह कर, अभी 2 साल पहले ही बढ़ाया गया था अब फिर से ना बढ़ाया जाए। बिजली के बिल का फिक्स्ड चार्ज 6 महीने के लिए माफ किया जाए। क्योंकि सारी दुकानें बंद है। अभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर का भय व्याप्त है और उसकी पूरी आशंका जताई जा रही है।
इसलिए सुरक्षा के लिए बच्चों का टीकाकरण तत्काल शुरू होना चाहिए अभी से तैयारी बहुत आवश्यक है। आज के नए गठन और विस्तार पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




