Latest

हाईकोर्ट जज समेत 287 लोग कोरोना पाजिटिव चार मरीजों की मौत, एएमए ब्लड बैंक भी प्रभावित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को होईकोर्ट के जज, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी, एसआरएन के चार डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स समेत 287 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गए। नैनी जेल के चार बंदी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) ब्लड बैंक के आधा दर्जन कर्मचारी भी इस आंकड़े में शामिल हैं। शुक्रवार की शाम से ही एएमए के ब्लड बैंक को बंद करा दिया गया और शनिवार को सुबह सैनिटाइज कराकर दोपहर 12 बजे के बाद खोला गया।
उधर, स्वरूपरानी नेहरू कोविड अस्पताल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। जिन चार मरीजों की मौत हुई है वह सभी 60 साल से अधिक उम्र वाले हैं और तेलियरगंज, दारागंज, डांडीपुर व जार्ज टाउन के रहने वाले थे। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 106 तक पहुंच गई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक अब तक 6703 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 2833 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और 1747 मरीज अभी इलाज करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button