Latest

सीरो सर्वे बताएगा, कम्युनिटी स्प्रेड है या नहीं

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना वायरस कम्युनिटी स्प्रेड या सामुदायिक संक्रमण के स्तर तक पहुंचा है या नहीं इसका पता लगाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सीरो सर्वे कराने का फैसला किया है। प्रदेश के 11 जिलों में अगले सप्ताह से शुरू होने वाले इस सीरो सर्वे में प्रयागराज जनपद को भी शामिल किया गया है। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग भी कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में आ रहे हैं जिन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया। ऐसी दशा में सामुदायिक संक्रमण (कम्युनिटी स्प्रेड) का पता लगाने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत व गाजियाबाद में सीरो सर्वे कराया जाएगा। इसमें 11 टीमे होंगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। जिसका नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर करेंगे।

Related Articles

Back to top button