Latest

रॉबिन लोहिया बने लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तो रेहान अहमद बने युवजन सभा के प्रदेश सचिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी प्रयागराज के क्रान्तिकारी नेताओं मे शुमार रॉबिन लोहिया गिहार को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने प्रदेश सचिव बनाया वहीं कटरा निवासी रेहान अहमद को युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया।

दोनो नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अपने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि और रामकरन निर्मल के प्रति आभार जताया।रॉबिन और रेहान को ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ,महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ,नगर महासचिव रविन्द्र यादव रवि ,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ,बब्बन द्वबे ,अशोक गुप्ता ,मोइन हबीबी ,महेन्द्र निषाद ,मो०गौस ,आकिब जावेद खान ,शाहिद प्रधान ,ज़ामिन हसन मशहद अली खाँ आदि नेताओं ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button