व्यापारियों ने एक-दूसरे को व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 27 वा स्थापना दिवस आज जेवीएस टावर ,एंजेल्स रेस्टोरेंट में धूमधाम से, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया .lसभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री, लालू मित्तल को नगर अध्यक्ष का कार्यभार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी के प्रबल अनुमोदन पर प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष श्री रमेश केसरवानी द्वारा नियुक्त किया गया। लालू मित्तल के साथ में अनेक व्यापारी ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की, अभिषेक मित्तल को प्रभारी नगर, युवा ,मनोनीत किया गया, नीरज गुप्ता पन्नी शिव बाबू यादव ,कमलेश यादव, आशुतोष जैन ने सदस्यता ग्रहण की पुणे इन लोगों ने एकजुटता के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए शपथ लिया ।लालू मित्तल ने संगठन के प्रति अपना आभार प्रकट किया और सभी को भरोसा दिलाया कि जो भी अपेक्षा दायित्व उन्हें दिया गया है ,उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे ।व्यापारियों के हितों के लिए अंतिम लड़ाई तक लड़ने का संकल्प लिया। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री रमेश केसरवानी जी, संरक्षक श्री राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ,मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ,प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन ज्योत सिंह रॉयल सरदार ,अनूप वर्मा नगर उपाध्यक्ष ,अभिषेक केशरवानी ,जकी अहमद कल के बाद श्वेता मित्तल, अभिषेक मित्तल नीरज गुप्ता, जूही जायसवाल ,कमलेश अरशद बालू ,मुसाब खान, मोहम्मद सैफ सौरभ केसरवानी, दिलीप कुमार काके, आनंद जी टंडन पप्पन भैया ,बृजेश सिधाना, कुलदीप केसरवानी, राजेश केसरवानी,आदि बहुत से व्यापारियों ने लालू मित्तल को बधाई दी और व्यापारी कवच का सम्मान प्रदान किया गया। यह आशा की कि उनके संगठन में जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी और हम सभी व्यापारी व्यापारी हितों का काम और भी अधिक ऊर्जा और तन्मयता से होगा।




