Latest

नए कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा ने कसी कमर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन 4140 बेड के 21 कोविड केयर सेंटर शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एल-1 कटेगरी के 21 कोविड केयर सेंटर जल्द ही बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसमें 4140 बेड की व्यवस्था रहेगी। कहा, जिले के 31 सेंटरों पर रोजाना करीब तीन हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। अब तक 91,823 लोगों की जांच हो चुकी है।
जिलाधिकारी के अनुसार फिलहाल जिले के आठ अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां 1710 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा निजी क्षेत्र में श्री साईनाथ वात्सल्य में तीन वेंटीलेटर, 06 आइसीयू बेड एवं युनाइटेड मेडिसिटी में चार वेंटीलेटर तथा छह आइसीयू बेड की व्यवस्था है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिले भर में 83 क्लस्टर जोन और 2172 कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 1800 टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button