Latest

फेयरीडेल स्टेट मामला : करोड़ों के धोखाधड़ी की FIR दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित सोसायटी फार द प्रमोशन आफ दि एजूकेशन एडवन्चर स्पोर्टस एण्ड कन्वर्सेशन ऑफ इनवायरमेंट, फेयरीडेल इस्टेट व्योहरा मिर्जापुर रोड की कार्यकारिणी सदस्य शिल्पी मिचेल इनिश ने करोड़ों की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष सीवी इनिश, सचिव मिशेल सिंह व कोषाध्यक्ष डोरिंडो इनिश पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में थाना औद्योगिक क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई है। शिल्पी मिचेल इनिश का आरोप है कि उनके पति की वर्ष 2016 में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से उक्त लोगों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संस्था की करोड़ों की संपत्ति एवं आय में घोटाला किया। औद्योगिक क्षेत्र इंस्पेक्टर चंद्र भूषण ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button