Latest

बढ़ रहा जलस्तर : बाढ़ का खतरा नहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व राजस्थान में बारिश से बदले हालात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगले सप्ताह के मध्य तक गंगा का पानी बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच सकता है। दरअसल उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रही जबर्दस्त बारिश के कारण गंगा, यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढऩे का असर संगम नगरी में नजर आने लगा है।
यही नहीं माताटीला बैराज से कुछ दिन पहले यमुना में साढ़े तीन लाख कयूसेक पानी छोड़ा गया है। कानपुर बैराज से गंगा में ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है। दोनों बैराज का पानी प्रयागराज पहुंचने पर गंगा का जलस्तर 81 मीटर के पार जा सकता है। इसके बाद गंगा बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच जाएंगी। गंगा की तुलना में यमुना में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन दोनों नदियां खतरे के निशान से पांच मीटर से अधिक दूर हैं। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button