प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को लेकर आज भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर मांग की कि प्रयागराज में एम्स की स्थापना करवाई जाए श्री द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री को बताया की प्रयागराज में एम्स की स्थापना होने से लगभग आधा पूर्वांचल और पूरा बुंदेलखंड इसका पाएगा और यह भी बताया कि जिस प्रकार इलाहाबाद में उप मुख्यमंत्री जी द्वारा कई ओवरब्रिज कई सड़कें गंगा जी पर सिक्स लेन पुल बनाया गया है उसी प्रकार उनके प्रयास से निश्चित रूप से एम्स की भी स्थापना प्रयागराज में हो जाएगी उप मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस प्रकरण को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित लोगों से विचार करके इलाहाबाद में एम्स की स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा उनके इस आश्वासन से जहां इस आंदोलन को बल मिला है वही प्रयागराज वासियों में निश्चित तौर पर यह विश्वास जागृत हुआ है प्रयागराज में ऐम्स स्थापना होकर रहेगी प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार द्विवेदी शिवम मिश्रा नंदन मिश्रा राजीव सिंह शामिल रहे।



