UP: पेड़ों को उपयुक्त स्थल पर स्थांनान्तरित करने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने सड़क चौड़ीकरण एवं स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों को उपयुक्त स्थल पर स्थांनान्तरित करने की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया ।
चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण में हजारों लांग लाइफ वाले पेड़ों को काट डाला गया
है कि लोक निर्माण विभाग प़़यागराज द्वारा वन विभाग को शास्त्री बृज से हंडिया तक पुराने पेड़ों सहित जद में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए पत़ लिखा है ।
जद में आने वाले पेड़ों को हम लोग बचाना चाहते हैं वन विभाग द्वारा जो पेड़ लगाये गये हैं उनमें अधिकांश सजावटी है । लांग लाइफ वाला पेड़ बहुत कम है । पृथ्वी और पर्यावरण में संतुलन बिगड़ चुका है । कुम्भ मेला 2019 में सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण में हजारों लांग लाइफ वाले पेड़ों को काट डाला गया है ।
शहर में प़दूषण भी अधिक है ।लोगों को जीने के लिए शुद्ध आक्सीजन मिलना अतिआवश्यक है। चंडीगढ़ में
पेड़ों को बचाने के लिए सड़क की दिशा बदल दिया गया है ।
दुनिया के देशों में शुद्ध प़यावरण हेतु पुराने पेड़ों को बचाने के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण करते समय पेड़ों को काटने के जगह उपयुक्त स्थल पर अन्यत्र विस्थापित करने की तकनीक अपनाई जाती है। तो अपने देश जिले और शहर में भी काटने की जगह विस्थापित करने की नीति क्यों नहीं अपना सकते हैं ।
वन विभाग और नगर निगमों में पेड़ों को विस्थापित करने वाली मशीनों को खरीदने की मांग की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भी ज्ञापन रजिस्ट्री द्वारा भेजकर पुराने पेड़ों को बचाने की मांग की है ।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , समाजसेवी अनुराधा , आनंद मालवीय , अनंत कुमार चौधरी , महताब आलम , शाहीन फात्मा , पार्षद रंजन कुमार , सुनील निषाद एडवोकेट , अश्रि्वनी कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित थे ।



