Latest

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल चैंपियन

लक्ष्य, अनिकेत, शादान और उज्ज्वल चुने गए सर्वश्रेष्ठ

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उज्ज्वल शर्मा के हरफनमौला खेल (53 नाबाद एवं तीन विकेट) से विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने वाईएमसीए को उसी के मैदान पर 9 विकेट से हराकर अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। वाईएमसीए ने शुक्रवार को खेले फाइनल मैच में टॉस जीतकर 23.5 ओवर में 116 रन (लक्ष्य यादव 34, कुणाल गौर 23, उज्ज्वल शर्मा तीन, विराट गुप्ता दो विकेट) बनाये।
जवाब में विष्णु भगवान स्कूल ने 20.2 ओवर में एक विकेट पर 120 रन (उज्ज्वल शर्मा 53 नाबाद, यश जायसवाल 36 अविजित, कार्तिकेय वर्मा 1/31) बना लिए। मुख्य अतिथि वाईएमसीए स्कूल को प्रधानाचार्य रीमा मसीह, एनआईएस क्रिकेट कोच हसबीन अहमद, डॉ. भास्कर शुक्ल ने पुरस्कार बांटे। उज्ज्वल शर्मा को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, लक्ष्य यादव को बेस्ट बैटर, अनिकेत सिंह को बेस्ट बॉलर, शादान रिज़वी को बेस्ट फील्डर और शुभ पाल को बेस्ट विकेटकीपर चुना गया। वाईएमसीए के खेल अध्यापक अनुज त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर आलोक सिंह, मनोज कुमार, दिलीप सिंह, सौरभ कुमार, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button