Latest

अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया मे पदाधिकारीयों को दी गई ज़िम्मेदारी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हज़रत इमाम हुसैन सहित अन्य ७१ शहीदो की याद मे मनाए जाने वाले माहे मोहर्रम के मातमी कार्यक्रम को संचालित करने को मंसूर पार्क स्थित पूर्व सिविल डिफेन्स वार्डेन नासिर ज़ैदी के आवास पर अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया की एक अहम बैठक हुई । जिसमे संगठन को विस्तार देते हुए पुराने पदाधिकारीयों के साथ कुछ नए सदस्यों को ज़िम्मेदारी दी गई।नासिर ज़ैदी को अन्जुमन का मुख्य संरक्षक हसनैन अख्तर व खुशनूद रिज़वी को संरक्षक तथा रिज़वान जव्वादी को अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष के तौर पर नजमुल हसन,बाक़र मेंहदी व हैदर रज़ा को ज़िम्मेदारी दी गई। मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन को महासचिव पद पर बरक़रार रखा गया। संयुक्त सचिव पद पर ज़ैग़म अब्बास नक़वी,महमूद अब्बास तईबापुरी हसन टाईगर बनाए गए। अली रज़ा रिज़वी व शीराज़ हुसैन को दस्ता संचालन सचिव नामित किया गया।बैठक में हैदर अली,हुसैन रज़ा, शादाब ज़मन,अस्करी अब्बास,शबीह अब्बास जाफरी,अखलाक़ रज़ा,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button