Latest

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर विशेष आवरण का विमोचन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महात्मा गांधी के शहीद दिवस 30 जनवरी को संगम फिलाटेलिक क्लब और डाक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी के एकादश व्रत पर आधारित एक विशेष आवरण एवं विरूपण का विमोचन मुख्य अतिथि कवीन्द्र प्रताप सिंह, आई. जी. जोन, प्रयागराज और विशिष्ट अतिथि संजय डी अखाड़े, प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रयागराज, क्लब के सचिव एम.गुलरेज़, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पोस्टमॉस्टर प्रधान डाकघर इलाहाबाद एवं एम.पी. सिंह, अध्यक्ष संगम फिलेटलिक क्लब इलाहाबाद द्वारा प्रधान डाकघर सिविल लाइन्स में किया गया।

इस विषेश आवरण की परिकल्पना संगम फिलाटेलिक क्लब के सचिव एम. गुलरेज़ द्वारा की गई है तथा इसकी डिज़ाइन नगर के प्रसिद्व डिज़ाइनर राजीव मिश्र ने बनाई है। महात्मा गांधी को यह आवश्यक लगा था कि लोगों को जीवन मे कुछ व्रत नियमों का पालन करना चाहिए।

इन व्रतों की संख्या 11 थी जो इस प्रकार है- सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह, आस्वाद, सर्वधर्म समभाव, अस्पृश्यता निवारण, अस्तेय औऱ शरीर श्रम।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एम. पी. सिंह एवं संजय डी अखाड़े, प्रवर अधीक्षक डाक घर ने मुख्य अतिथि आई. जी. ज़ोन श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल मिलने पर शॉल उढ़ा कर उनका अभिवादन किया।

प्रवर अधीक्षक महोदय ने संगम फिलेटलिक क्लब को कवर जारी करने के लिए बधाई दिया साथ ही गाँधी जी के 11 व्रत के बारे में प्रकाश डाला, एवं मुख्य आतिथ महोदय ने गाँधी जी के 11 व्रत का क्या महत्व हैं ।

उसको विस्तार से बताया इससे हमारे जीवन में क्या बदलाव आता है तथा बताया कि ये व्रत हमारे आचार विचार में बहुत परिवर्तन लाते हैं। कार्यकर्म का संचालन राजेश वर्मा,जन सम्पर्क निरीक्षक इलाहाबाद ने किया।

इस अवसर पर ब्यूरो इंचार्ज आशीष द्विवेदी, गुलाब प्रजापति, एम के वर्मा, राजेश मौर्या, मोहम्मद नोमान के साथ नगर के फिलतेलिस्ट राहुल गांगुली, यू. के. जैन, अनिल रस्तोगी अशोक मित्तल, हमजा रेशाद , सृस्टि पांडेय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button