बेरोजगारी के खिलाफ सरकार उठाये उचित कदम

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )जय जवान जय किसान मंच की बैठक तपोवन पार्क में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक सुशील जयहिन्द ने की बैठक में संगठन के सारे पदाधिकारी शामिल हुए।

सुशील जयहिन्द ने कहा की आज देश के हालात काफी खराब हो गये है आज किसान दुखी है देश का नौजवान दुखी है देश का मजदूर घुटन भरा जीवन जी रहा है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा0 अभय राज सिंह उर्फ बलऊ सिंह ने कहा सरकारी तंत्र जबरदस्त किसानो का शोषण कर रहा है अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो गये है गांव का गरीब किसान अपनी फसल का उचित मूल लेने के लिए जब क्रय केन्द्र पहुंचता है तो वहां उसकी कोई सुनने वाला नही और मजबूरी में उसको अपना धान कौडियों के दाम में बेचना पड रहा है। उच्चअधिकारियो को इस पर ध्यान देना होगा धान की जितनी लागत लगती है उसका भी मूल्य आज किसान को नही मिल पा रहा है । संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार की तलाश में हजारो
नौजवान बेरोजगारी के चौराहे पर खडे होकर आंसू बहा रहा है सत्ता में आने से पहले जिन सरकारो ने रोजगार देने का वादा किया था वह सिर्फ एक छलावा है बैठक में शरद चन्द्र राय, मंजीत, वीरेन्द्र चौरसिया, उदय यादव, अक्षयकान्त वीर, सदा जैसवार व अन्य साथियों ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन राजेश यादव ने किया।




