240 हो गई शहर के परिषदीय स्कूलों की संख्या

नगर निगम सीमा विस्तार के बाद बदले हालात
( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर निगम सीमा विस्तार के बाद शहर में परिषदीय स्कूलों की संख्या 240 हो गई है। पहले शहर में एक से पांच तक के परिषदीय प्राथमिक 53, 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक 4 और एक से 8 तक के कम्पोजिट 30 विद्यालयों को लेकर कुल 87 स्कूल थे। अब यह संख्या बढ़कर ढाई गुने से अधिक हो गई है।
हालांकि अभी नए जुड़े स्कूलों का संचालन खंड शिक्षाधिकारी नगर कार्यालय से नहीं हो रहा है। लेकिन इन्हें शहरी सीमा में मानते हुए ही 69000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन नहीं हो रहा है। ऑनलाइन पदस्थापन के लिए बने पोर्टल से इन 153 स्कूलों का नाम हटा दिया गया है। नए जुड़े स्कूलों में कौडि़हार के 26, सोरांव के 24, बहादुरपुर 51 और चाका के 52 स्कूल शामिल हैं।
बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि नगर निगम का विस्तार होने के बाद 153 स्कूल शहर में जुड़े हैं। हालांकि अभी इनका संचालन संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से ही हो रहा है। इनमें 69000 भर्ती के शिक्षकों का पदस्थान नहीं किया जा रहा है।



