Latest
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए पांच हफ्ते की मोहलत दी
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच इस मामले में 23 अगस्त को फिर से करेगी सुनवाई
(अनन्त पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
सहारनपुर के अल्लामह ज़मीर नक़वी व अन्य लोगों की तरफ से दाखिल की गई याचिका में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिए यूपी सरकार द्वारा इसी साल 24 मार्च को जारी किये गए नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है। याचिका में मुतवल्ली कोटे का मानक तय करने के साथ ही वोटर लिस्ट तैयार करने और चुनाव के नोटिफिकेशन में नियमों की अनदेखी किये जाने का भी आरोप है। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जयंत बनर्जी की डिवीजन बेंच में हुई। कोर्ट ने याची के चुनाव पर स्थगन लगाने की मांग नहीं मानी।




