ध्वस्त कुएं के मामले में चुप्पी साधे बैठे बीडीओ मांडा

कई बार बीडीओ मांडा से शिकायत करने के बावजूद नहीं पटवाया गया कुआँ
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा ब्लॉक के महुआरी खुर्द में एक कुआँ ग्रामीणों को मौत का दावत दे रहा है प्राप्त जानकारी के महुआरी खुर्द गांव में प्राचीन कुआँ ध्वस्त हो जाने के कारण से ग्रामीणों में भय व्याप्त है जबकी इसी कुआँ के बगल के रास्ते से आते जाते हैं इसके अलावा इसी रास्ते से स्कूली बच्चे विद्यालय जाते है कुआँ खुलने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जबकी एक हादसा हो भी चुका है सिवांस पुत्र मंगला प्रसाद बीते कुछ महीने पहले कुएं में गिरकर मौत हो भी चुकी है लेकिन मामले बीडीओ मांडा राजबहादुर यादव चुप्पी साधे बैठे हैं बड़ी बात तो यह है की कई बार मांडा ब्लॉक में लिखित शिकायत देने के बावजूद भी मौके पर कोई ब्लॉक का अधिकारी जांच करने तक नहीं पहुंच पा रहा सूत्रों की माने प्रधान सचिव बीडीओ मांडा की मिलीभगत से काम नहीं हो सका। जबकी कई पशु इसमें गिरकर अपनी जान तक गंवा चुके है। लेकिन ग्राम पंचायत महुआरी खुर्द कि ओर से इस कुएं को ढ़कवाने की कोई पहल ही नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ मांडा राजबहादुर यादव को कई बार लिखित शिकायत दी गई लेकिन बीडीओ मांडा राजबहादुर यादव टालमटोल करने में ही लगे रहे । उन्होंने कुएं को पटवाना जरूरी नहीं समझे इन दिनों झमाझम बारिश होने से कुएं के बगल में रहने वालों को काफी भय व्याप्त है मामले हमारे संवाददाता ने बीडीओ मांडा से जानकारी लेना चाहा लेकिन उनका फोन नहीं उठा
वहीं ग्रामीणों ने अनुराग दर्शन संवाददाता को बताया कि मौत का दावत दे रहा कुआँ खुला पड़ा है। बारिश के दिनों में पानी का भराव होने से कुएं की मुंडेर भी टूट चुकी है। जो कभी भी कुएं में गिर सकती है कुएं के थोड़ी दूरी से चकरोड भी गई है व बच्चों के साथ किसी भी अनहोनी का डर हमेशा ग्रामीणों में बना रहता है ग्रामीण कुएं को ढ़कवाने के लिए कई बार बीडीओ मांडा राज बहादुर यादव से मिल चुके है। बीडीओ मांडा ने उन्हें हर बार आश्वासन ही देते रह गए जबकि अधिकारी खुले कुएं को ढ़कवाने के लिए तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि वे इसके लिए कभी भी सड़क मार्ग जाम कर सकते है, क्योंकि कोई अधिकारी उनकी सुनता ही नही है



