नकली सोना देकर लोगों को ठगी करने वालों को मांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) माण्डा,थाना के पुलिस ने नकली सोना देकर पच्चास हजार की ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक मांडा की बड़ी कार्रवाई अपराधी बौखलाए
गौरतलब हो कि मेजा के मरहा निवासी कौशलेश ओझा पुत्र स्व.गोपाल ने माण्डा थाने में तहरीर दिया था कि 31 दिसम्बर 2019 को मेजा खास उनके दुकान पर तीन अज्ञात लोग पहुचें। जिन्होंने बताया कि माण्डा के मसौली पहाड़ी पर उन्हें सोने का चूहा मिला है,जिसका एक भाग 50 हजार में देना चाहते हैं। इसके बाद मसौली पहाड़ी पर बुलाकर सोने के नाम पच्चास हजार लेकर उपरोक्त टुकड़ा दे दिए। जिसकी जांच कराए जाने पर सोना नकली पाया गया। उपरोक्त लोगों की तलाश की गई,लेकिन कोई पता नही चल सका। वहीं भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
इसी क्रम में माण्डा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह तकरीबन सवा आठ बजे हल्का दरोगा सन्तोष कुमार सिंह ने मुखबिरी की सटीक सूचना पर क्षेत्र के गिरधरपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कालेज के समीप घेराबन्दी कर तीन अभियुक्तों भोले पुत्र लउधर,साधू बिन्द पुत्र रामराज व रंजीत पुत्र पंचरत्न निवासी मेड़रा थाना मेजा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की तलाशी में छः अदद देशी सुतली बम व एक अदद पीली धातु बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तो को विधिक कार्यवाई के बाद जेल भेज दिया गया।



