सांसद ने चाका व जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

चाका में सामाजिक दूरी न होने पर जताई नाराजगी व अधिकारियों को लगाई फटकार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने सर्वप्रथम चाका में सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण किया जहां उन्होने सामाजिक दूरी का पालन न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई और जनता को हो रही परेशानियों से रूबरू हुई। सम्बन्धित अधिकारी एवं डाक्टरों को निर्देशित कर पीने के पानी की समस्या एवं टीकारकण के लिए तत्काल व्यवस्था कराई तथा टीकाकरण के लिए महिलाओ के लिए अलग लाइन व दो लाइनें लगवा कर टीकाकरण कराया और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा। उसके उपरान्त प्रो0 जोशी ने जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची और वहां पर भी जनता की परेशानियों को सुना और तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर टीकाकरण् में हो रही समस्याओं को दूर करवाया। सांसद जोशी ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन पर वार्ताकर कहा कि प्रत्येेक सामुदायिक केन्द्रों पर कर्मचारियों व कम्प्यूटरों को बढ़ाया जाए जिससे टीकाकरण हेतु जनता को हो रही परेशानियों को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के अन्तिम पड़ाव पर खुल्दाबाद स्थिति राजकीय बाल सम्पे्रक्षण गृह जाकर बच्चों से मिली एवं अधीक्षक से वार्ताकर बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए और यह भी कहा की किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सांसद जी ने बच्चों के रहन-सहन के बारे में भी जायजा लिया।



