Latest

नहीं थम रहा नए मामले और मौत का सिलसिला: कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, मिले 275 नए केस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे हो रही मौतों की संख्‍या लगातार बढ रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 275 नए मरीज मिले जबकि पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिले में अब तक 140 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्‍या इस समय 2289 है। जबकि 3284 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।
एसआरएन अस्पताल में भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। एसआरएन अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अल्लापुर के रहनेवाले 48 वर्षीय अधेड़, नैनी व कीडगंज निवासी 65 वर्षीय दो बुजुर्ग, सुलेमसराय निवासी 58 वर्षीय शख्स और जसरा के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से हार गए।

इनसेट…

जांच कराने में न बरते लापरवाहीः डीएम
प्रयागराज। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना की जांच कराने में लापरवाही न बरतें। लापरवाही के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक कोरोना से हुई मौत में अधिकतर की हिस्ट्री ऐसी रही कि उन्होंने जांच में लापरवाही बरती हैं। उधर, सिविल लाइंस की प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपमा ने बताया कि ताशकंद मार्ग निवासी बुजुर्ग आनंद सिंह का निधन जांच में देरी के चलते हो गया।

Related Articles

Back to top button